हिंदी वर्णमाला 52 अक्षरों के बारे में जानकारी

इस ब्लॉग में हम आपको हिंदी वर्णमाला 52 अक्षरों के बारे में जानकारी देंगे। लेकिन उससे पहले हम आपको वर्ण के बारे में बताएँगे। 

वर्ण क्या है ?

वर्ण मूल ध्वनि का लिखित रूप है जिसे टुकड़ों में विभाजित नहीं किया जा सकता है। वर्ण हिन्दी की सबसे छोटी इकाई है। हम जो कुछ भी कहते हैं वह ध्वनि उत्पन्न करता है।

वर्णमाला क्या है ?

वर्णमाला वर्णों का एक संग्रह है। वर्णमाला सभी वर्णों  या अक्षरों को मिलाकर बनती है। वर्णमाला अक्षरों का व्यवस्थित समूहन है।

वर्णमाला के प्रकार 

वर्णमाला के 2 प्रकार होते हैं :

  • स्वर 
  • व्यंजन

स्वर किसे कहते हैं ?

स्वर ऐसे अक्षर होते हैं जिन्हें उच्चारण करने के लिए किसी दूसरे वर्ण की सहायता की आवश्यकता नहीं होती या ऐसे अक्षर जो स्वतंत्र रूप से बोले जाते हैं। 

स्वर के प्रकार 

यह तीन प्रकार के होते हैं :

  • ह्रस्व स्वर: ह्रस्व स्वर वह अक्षर है जिसके उच्चारण में एक मात्रा का यानी सबसे कम समय लगता है।
  • दीर्घ स्वर: द्विस्वर या दीर्घ स्वर वे होते हैं जिनके उच्चारण में एक मात्रा यानी ह्रस्व स्वर से दुगुना समय लगता है।
  • प्लुत स्वर: जिसके उच्चारण में दीर्घ स्वर से भी ज़्यादा समय लगता है उसे प्लुत स्वर कहते हैं। आमतौर पर एक मात्रा के उच्चारण में तीन गुना अधिक समय लगता है।

व्यंजन किसे कहते हैं ?

 व्यंजन ऐसे अक्षर होते हैं जिनका उच्चारण स्वरों की सहायता के बिना नहीं किया जा सकता है। यह 2 तरह से लिखे जाते हैं : खड़ी पाई के साथ और बिना खड़ी पाई के साथ।

व्यंजन के प्रकार

यह तीन प्रकार के होते हैं :

  • स्पर्श व्यंजन: स्पर्श व्यंजन वे व्यंजन होते हैं जिनमें उच्चारण करते समय फेफड़ों से निकलने वाली वायु एक विशिष्ट स्थान जैसे स्वरयंत्र, तालु, मुख, दाँत और होंठ को स्पर्श करती है।
  • अन्तस्थ व्यंजन: अन्तस्थ व्यंजन वे व्यंजन होते हैं जिनका उच्चारण वर्णमाला के मध्य (स्वर और व्यंजन के बीच) में होता है।
  • ऊष्म व्यंजन: उष्ण/संघर्ष व्यंजन ऐसे व्यंजन होते हैं जिनमें उच्चारण के समय वायु का घर्षण/मुंह में घिसाव महसूस होता है।

हिंदी वर्णमाला 52 अक्षरों के बारे में

हिंदी वर्णमाला 52 अक्षरों से मिलकर बनी है जिसमें से 13 स्वर हैं और 39 व्यंजन हैं। 

स्वर : 13

व्यंजन: 39

टोटल : 13+39= 52

अधिक जानकारी के लिए नीचे दी गई तालिका देखें।

स्वर
अनुस्वार 
विसर्ग 
अ आ इ ई उ ऊ ऋ ए ऐ ओ औ
अं
अः

मूल व्यंजन 

संयुक्त व्यंजन
द्विगुण व्यंजन
क, ख, ग, घ, ङ ,च, छ, ज, झ, ञ ,ट, ठ, ड, ढ, ण ,त, थ, द, ध, न ,प, फ , भ, म ,ब,य, र, ल, व् ,श, ष, स, ह 
क्ष, त्र, ज्ञ, श्र 
ड़,ढ़

Leave a Comment