बॉडी बनाना आज के समय में हर युवा की ख्वाहिश होती है। यदि शरीर स्वस्थ हो तो सभी प्रकार के कपड़े शरीर पर अच्छी तरह से फिट होते हैं, अच्छे शरीर से स्वास्थ्य बना रहता है, और व्यक्ति कॉन्फिडेंट होता है। अच्छी बॉडी बनाने के लिए धैर्य, लगन, मेहनत और सही जानकारी सबसे ज्यादा जरूरी है। अगर आप जानना चाहते हो की sarir kaise banaye तो इस आर्टिकल को आखिर तक पढ़े।
Sarir Kaise Banaye in Hindi
बॉडी बिल्डिंग का क्रेज इन दिनों तेजी से बढ़ रहा है। युवा हों या बड़े, हर किसी को जिम में पसीना बहाते देखा जा सकता है, लेकिन जिम जाके सिर्फ पसीने बहाने से ज्यादा जरूरी है स्वस्थ आहार और पर्याप्त प्रोटीन सेवन। यदि आप एक अच्छा शरीर बनाना चाहते हैं तो इस आर्टिकल में दी जाने वाली सभी जानकारी ध्यान से पढ़े।
Ghar Par Sarir Kaise Bananye: अच्छी बॉडी बनाने के लिए आपको लगातार अभ्यास करना चाहिए और लगातार वर्कआउट करना चाहिए। तो आज आपको कुछ एक्सरसाइज बता रहा हूँ जिन्हें आप घर पर कर सकते हैं इस उम्मीद में कि आपको जिम, जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी। एक्सरसाइज जैसे की pushup, pullup, planks, squats, burpees आदि आप घर पर कर सकते हैं और अच्छी बॉडी बना सकते हैं।
Gym Me Body Kaise Banaye: क्योंकि वे अन्य भोजन पदार्थों से अपरिचित हैं, तो कुछ तगड़े लोग सिर्फ अंडे, चिकन, ब्रेड और ब्राउन राइस का सेवन करते हैं। अगर आप पहली बार gym गए हो तो आपको बड़ी घबराहट सी होगी। जो भी gym का ट्रेनर होगा उसे पूछो की मुझे कहा से शुरुवात करनी है। तुम्हे ज्यादातर एक्सरसाइज तुम्हारा ट्रेनर ही बताएगा पर अगर आपके पास कोई ट्रेनर नहीं है तो आपको पहले दिन में यह करना चाहिए :-
- वार्म अप करें:अपने हृदय दर को बढ़ाने और व्यायाम के लिए 5-10 मिनट तक ट्रेडमिल पर दौड़ना या स्टेशनरी बाइक का उपयोग करना शुरू करें।
- वर्कआउट करें: स्क्वाट, पुलुपस , पुशअप और चेस्ट प्रेस जैसी कम्पाउंड एक्सरसाइज करें जो एक साथ कई मांसपेशियों को ट्रैन करती हैं। इससे आपको मजबूती और फिटनेस का एक सॉलिड फाउंडेशन बनाने में मदद मिलेगी।
- हल्के वेट का उपयोग करें: शुरुवात में आपको हल्के वेट इसलिए उठाने चाहिए क्योंकि शुरुवात में आपको एक्सरसाइज की तकनीक सीखना आवश्यक है।
- मदद मांगें: अगर आपको नहीं पता की मशीन का उपयोग कैसे करें या एक्सरसाइज को सही तरीके से कैसे करें तो जिम के स्टाफ या ट्रेनर से मदद मांगें।
Bodybuilding Ke Liye Food Tips
भरपेट नाश्ता: सुबह सबसे पहले नाश्ता करें। अपने नाश्ते में सभी प्रकार के पोषक तत्वों को शामिल करें। नाश्ते में चना, बादाम, हरा मूंग, पनीर, अंडे और दही शामिल होना चाहिए। एक पौष्टिक नाश्ता मांसपेशियों की वृद्धि में सहायता करेगा।
खाना सही से खाये: यदि आप हमेशा धीरे धीरे भोजन करेंगे और भोजन को अच्छी तरह चबाकर खाएंगे तो आपका स्वास्थ्य बेहतर होगा। भोजन करना और ठीक से चबाना दोनों का समान महत्व है। जब आप स्वस्थ भोजन करते हैं, तो आपकी पाचन क्रिया आसान हो जाती है, जिससे आप अपने शरीर को कार्य करने के लिए आवश्यक पोषक तत्वों का अधिक सेवन कर सकते हैं ।
प्रयाप्त मात्रा में पानी पिए: अपने शरीर को निर्जलित न होने दें। हालाँकि पानी की खपत शरीर के वजन पर आधारित होनी चाहिए, लेकिन कम ही लोगों के पास इसे लगातार मॉनिटर करने का समय होता है। भरपूर पानी पीने से न केवल समस्याएं दूर होंगी बल्कि स्वास्थ्य भी अच्छा होगा।
अपना आहार बड़ाये: आपको अपनी खाने की दिनचर्या में बदलाव करने की आवश्यकता होगी। दिन में तीन से चार बार खाएं और भूख लगने से बचने के लिए अपने आहार को धीरे-धीरे बढ़ाएं। बॉडी-बिल्डिंग के साथ आने वाले सभी दावे सिर्फ आपकी भूख बढ़ाने का काम करते हैं।
ज़रूरी मात्रा मे कैलोरी ले: काया बनाने के लिए आपको आवश्यक संख्या में कैलोरी का सेवन करना चाहिए और कैलोरी केवल ठीक से खाना खाने से आती है। भोजन ऐसा खाएं जिसमे प्रयाप्त मात्रा में कैलोरी हो।
प्रोटीन ले: शरीर बनाने के लिए प्रोटीन जरूरी है। अगर शरीर को पर्याप्त प्रोटीन नहीं मिल रहा है तो किसी भी परिस्थिति में आप बॉडी नहीं बना सकते हैं। परिणामस्वरूप प्रोटीन युक्त आहार लें जैसे मसलन, मछली, दूध, दही, अंडे आदि।
नींद पूरी करें: आराम करें और समय पर सो जाएं क्योंकि नींद मांसपेशियों के विकास के लिए महत्वपूर्ण है। अगर आपको सोते समय नींद आने में परेशानी होती है तो सोने से पहले पानी पिएं। सोने से पहले पानी पीने से आपको बेहतर नींद और कम तनाव हो सकता है। कम से कम 7 से 8 घंटे की नींद जरूर लें।
ज़्यादा कैलोरी के लिए भोजन की सूची
- सुबह-शाम – 1-2 ग्लास दूध
- सुबह-शाम – 1-2 केला
- सुबह-शाम – 1-2 अंडा
- मक्खन
- नॉनवेज खाएं
- सोयाबीन खाएं
- हरी सब्जिया खाएं
- सलाद ज़्यादा खाएं
निष्कर्ष
आज इस आर्टिकल से आपको पता चल गया होगा की sarir kaise banaye, घर में और GYM में sarir kaise banaye। अगर आप सही exercise कर रहे हो पर आप खाने पर ध्यान नहीं दे रहे हो तो आपका शरीर बनना मुश्किल है इसलिए हमने आपको यह भी बता दिया की किस तरह का खाना खाना चाहिए।